होली क्वीन बनीं ज्योति तो मुखौटा बनाओ प्रतियोगिता में सुनीता पहले स्थान पर रहीं
जूनी लाइन स्थित अग्रसेन भवन में शुक्रवार को अग्रवाल महिला समिति द्वारा होली मिलन का समारोह मनाया गया। इसमें समाज की महिलाओं ने होली गीत के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके अलावा महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं खेलीं। ड्रेस प्रतियोगिता भी रखी गई थी। इसमें एक से एक ड्रेस पहनकर महिलाएं पहंुचीं। फनी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसके माध्यम से होली क्वीन का चयन किया गया। होली क्वीन का खिताब ज्योति अग्रवाल ने जीता। वहीं रनरअप सुनीता अग्रवाल रहीं। सरोज सिंघल को पंक्चुएलिटी का अवार्ड मिला। मुखौटा बनाओ प्रतियोगिता में सुनीता गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। लक्की गेम में पिंकी अग्रवाल विजेता रहीं। महिला रक्षा टीम द्वारा समाज की बच्चियों को गुड टच व बैड टच के बारे में बताया गया। सेल्फ डिफेंस भी बच्चियों को सिखाया गया। कार्यक्रम में नीरज अग्रवाल, आशा, गायत्री खरसिया, पूनम, अनिता, रजनी, उषा, सुधा अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहीं।
16 से 21 तक लगेगा समर कैंप: अग्रवाल महिला समिति द्वारा समर कैंप लगाया जा रहा है। इसमें 5 से 13 साल के बच्चे भाग ले सकते हैं। कैंप 16 से 21 मार्च तक चलेगा।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें समाज की महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान, रीता सिंह, गीता सिंह, हेमलता सिंह, भारती सिंह, अमिता सिंह, सुलेखा सिंह, रागिनी सिंह, निर्मला, दिव्या, कृष्णा, सुकन्या, प्रीतिमा, अर्पणा, मनोरमा, सारिका, दीपशिख, प्रतिभा, मिथलेश, कमलेश, ममता सिंह उपस्थित रहीं।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मनाया होली मिलन