पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खूंटाघाट -अहिरन लिंक परियोजना, संशोधित डीपीआर में 20 करोड़ बचेंगे, निर्माण जून से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खूंटाघाट बांध में पानी की कमी पूरी करने के लिए जल संसाधन विभाग की खारंग-अहिरन गाजरी नाला योजना के डीपीआर में संशोधन हो गया है। इस प्रक्रिया में 5 महीने लग गए। संशोधित डीपीआर में लागत 737 करोड़ से घट कर 717 करोड़ हो गई है। डीपीआर को अगले महीने शासन से स्वीकृति मिलने की संभावना है। टेंडर तथा अन्य प्रक्रियाओं के बाद जून में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि 301 करोड़ की अमृत मिशन योजना के अंतर्गत खूंटाघाट बांध से शहरवासियों को पानी सप्लाई की जाएगी। बांध से शहर को 31 एमसीएम पानी तभी मिलेगा, जब उसे अहिरन से 32 एमसीएम पानी मिलेगा।

दो साल से चल रहा है योजना पर काम

खूंटाघाट-अहिरन लिंक परियोजना के डीपीआर को मुख्य सचिव आरपी मंडल की अध्यक्षता में गठित पीएफआईसी कमेटी ने लौटा दिया था। इसके चलते दो साल से इस पर चल रही कार्यवाही पर ब्रेक लग गया। डीपीआर के मुताबिक अहिरन नदी पर कटघोरा ब्लॉक में पोंडी-गोसाई गांव के पास 52 एमसीएम का बांध बनाया जाएगा। यहां से 50 किमी मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी जो खूंटाघाट के गाजरी नाले में मिलेगी। काम पूरा होने के बाद अहिरन से 32.1 एमसीएम पानी खूंटाघाट लाया जाएगा। सिंचाई विभाग के एक अफसर ने बताया कि अभी हमारे पास बांध में 90 फीसदी पानी है, हम ट्रायल के लिए पानी दे सकते हैं।
खबरें और भी हैं...