पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम बोदरी निवासी मनोज कुमार धूरी ड्राइवर है। वह दिल्ली में रहता है। होली मनाने के लिए घर बोदरी आया था। रविवार की शाम को अपनी बुआ बिदा धुरी के घर गया था। यहां पर पुरानी
रंजिश के चलते उसका टिका वर्मा से विवाद हो गया। मामला शांत हुआ तो मनोज यहां से घर आ गया। वह अपने चाचा संजय धुरी के दुकान के पास खड़ा था। शाम 7.30 बजे टिका वर्मा
अपने दोस्तों के साथ आया और गाली- गलौज करने लगे।
खबरें और भी हैं...