- Hindi News
- Local
- Chhattisgarh
- Bilaspur
- Bilaspur News Chhattisgarh News Knowing Which Flowers The Bees Are Taking Pollen From And Started Preparing Honey To Make Students Entrepreneurs
मधुमक्खियां किन फूलों से पराग ले रहीं, ये जानने और छात्रों को उद्यमी बनाने शुरू हुई शहद तैयार करने की योजना
_photocaption_बिलासपुर | ठाकुर डॉ. छेदीलाल बैरिस्टर कॉलेज एवं अनुसंधान केंद्र में मधुमक्खी पालन योजना शुरू हुई है। इस योजना के दो उद्देश्य हैं। पहला कृषि वैज्ञानिक जानना चाह रहे हैं कि मधुमक्खियां आखिर किन फूलों का पराग लेने के बाद शहद बनाती हैं। और प्रोजेक्ट का दूसरा उद्देश्य यहां के कुछ खास छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज कैंपस में मधुमक्खी पालन के लिए कोई सात पेटियां रखी हुई हैं। इस काम की जिम्मेदारी डॉ. आलोक अवस्थी को सौंपी गई है। वे रोजाना खेतों में पहुंचकर इनकी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बातचीत में बताते हैं कि यह छात्रों के लिए अच्छी योजना है। इस काम में एक ओर जहां शहर मिलेगा, वहंी दूसरा छात्रों को इसकी ट्रेनिंग मिलेगी। यह किसानों के लिए लाभदायक है। डीन डॉ. आरकेएस तिवारी ने बताया कि उन्होंनें इसकी जिम्मेदारी सौंपी हुई है। और जिन्हें यह काम दिया है वे हर दिन काम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।*photocaption*