पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुर्मी क्षत्रिय समाज ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सनाड्य कुर्मी क्षत्रिय समाज ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह का आयोजन सामाजिक भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुर्मी समाज अध्यक्ष कुशल कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक कुर्मी क्षत्रिय समाज छोटे लाल कौशिक ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा डॉ. खूबचंद बघेल और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों की देन है कि आज कुर्मी समाज एकजुटता के साथ प्रत्येक क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व कर रहा है। कौशिक ने कहा कुर्मी समाज विभिन्न सामाजिक संगठन के रूप में समाज सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। देश में कुर्मी समाज की एक अलग ही पहचान है। छोटेलाल कौशिक ने कहा कि हम सभी की राजनीतिक प्रतिबद्धता हो सकती है, लेकिन सामाजिक प्रतिबद्धता एक ही है और सामाजिक एकता ही कुर्मी समाज की पहचान है। सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ अध्यक्षता कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया। सनाड्य कुर्मी क्षत्रीय समाज के वरिष्ठजनों कहा कि कुर्मी समाज पर सर्वसमाज के लोगों ने विश्वास जताया है। प्रतिनिधि उनके विश्वास पर खरा उतरे। इस अवसर पर कुशल कौशिक, छोटेलाल कौशिक, मनहरण वर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रवि कौशिक, दुर्गेश कौशिक, उपसरपंच चिचिरदा सुमन रवि कौशिक, उपसरपंच छतौना दुर्गेश नंदनी कौशिक, सरपंच बेलमुंडी रामकुमार कौशिक, जनपद सदस्य तखतपुर सुजाता अश्वनी कौशिक, उपसरपंच सकर्रा बृजेश कौशिक, उपसरपंच बहतराई अश्वनी कौशिक, पार्षद वीरेन्द्र कौशिक, पार्षद संदीप कौशिक सहित कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...