नौ पेपरों में बने 6 नकल केस पिछले साल सिर्फ 3 प्रकरण थे
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नकल के मामले में बिलासपुर जिले ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 9 पेपरों में छह नकल के केस बने हैं। जबकि शुरू के तीन पेपरों में एक भी केस सामने नहीं आया था। बता दें कि नकल रोकने जिला शिक्षा विभाग और प्रशासन के 10 उड़न दस्ते जिले भर के 154 केंद्रों में जा रहे हैं। दैनिक भास्कर के 6 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर के बाद 6 पेपरों में छह नकलची पकड़े गए। इनमें एक 12वीं और 5 दसवीं के छात्र हैं। जबकि दूसरी ओर शिक्षा विभाग बिलासपुर का किया गया दावा भी झूठा साबित हो रहा है।
जानिए किन स्कूलों में मिले नकलची- खबर के बाद उसी दिन 6 मार्च को सीतादेवी हाई सेकंडरी स्कूल नेवसा में बायोलॉजी पेपर में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। 12 मार्च को मस्तूरी के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेड़ी में तीन छात्राएं उत्तरपुस्तिका के नीचे नकल सामग्री रखे हुए थी। टीम ने पकड़ा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला पचपेड़ी में उत्तरपुस्तिका के नीचे एक के पास हाथ से लिखी नकल सामग्री तो दूसरे के पास गाइड की कटिंग मिली। तत्काल सभी परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाएं जब्त कर परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग का मामला दर्ज किया गया।