एयू को लॉ के डीन का पत्र, गलत पेपर देने वाले छात्रों के लिए बने अलग कमेटी
डीपी विप्र लॉ कॉलेज और कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज की गलत से 17 छात्रों को गलत पेपर देना पड़ा। इसको लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी में विरोध जताया है। अब इस मामले में निर्णय लेने लॉ के डीन ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा है। डीन ने लिखा है कि छात्रों के मामले में निर्णय कमेटी बनाई जाए। कमेटी निर्णय ले कि छात्र अगले सेमेस्टर में पढ़ सकते हैं कि नहीं। डीपी विप्र लॉ कॉलेज के 15 और कौशलेंद्र राव लॉ कॉलेज के 2 छात्रों का प्रथम सेमेस्टर में एग्रीगेट कम आ गया। अब एग्रीगेट पूरा करने छात्रों को कम अंक पाने वाले दो विषय में परीक्षा देनी थी। छात्रों ने गलत फार्म भर दिया है। फार्म चेक करने के लिए प्रत्येक छात्र ने कॉलेज को 30-30 रुपए दिए। अब कॉलेजों ने बिना फार्म चेक किए यूनिवर्सिटी को भेज दिए। यूनिवर्सिटी ने छात्रों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया। छात्रों ने गलत विषय में परीक्षा भी दे दी। लॉ के डीन डॉ. अन्नू भाई सोनी ने यूनिवर्सिटी को छात्रों के मामले में निर्णय लेने कमेटी बनाने के लिए पत्र लिखा है।