पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कट्‌टा दिखाकर ट्रक लूटकर ले गए, अब तक गिरफ्तारी नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर | बिलासपुर से स्पंज आयरन लेकर आ रहे ट्रक को नांदघाट के पास चार नकाबपोश लोगों ने कट्टा दिखाकर लूट लिया। भागने से पहले ड्राइवर और कंडक्टर को नशीली दवाई देकर बेहोश कर दिया। बाद में लुटेरे उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों के पीछे छोड़कर भाग गए। जब दोनों को होश आया तो किसी तरह लिफ्ट लेकर वे सिमगा थाना पहुंचे। वहां से अपने मालिक को सूचना दिए। फिर बलौदाबाजार थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी अब तक पकड़े नहीं गए हैं। पीड़ितों ने रायपुर आईजी से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस के अनुसार ट्रक पंडरी के कारोबारी अमित मंधानी का है। उनके यहां हिमाचल का अजीत कुमार ड्राइवर है। वह 3 मार्च को बलौदाबाजार से बिलासपुर गया। भटचौरा के एक फैक्ट्री से स्पंज आयरन भरकर वह ट्रक लेकर भाटापारा जा रहा था। नांदघाट के पहले चार लोगों ने ट्रक को रुकवा दिया। ड्राइवर अजीत और कंडेक्टर धरमजीत को कट्टा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। फिर उन्हें गाड़ी से उतारकर उन्हें नशीली दवा सुंघा दी। थोड़ी देर में दोनों बेहोश हो गए। उन्हें उसी हालत में झाड़ियों के पीछे छोड़कर बदमाश ट्रक लूटकर भाग निकले। इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक आरोपियों के पकड़े नहीं जाने से नाराज पीड़ितों ने आईजी दफ्तर में शिकायत की है।
खबरें और भी हैं...