पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाते से 6 महीने के भीतर करिए लेनदेन, तब मिलेगा बीमा क्लेम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यदि आप किसान हैं। आपका सहकारी बैंक में अकाउंट है। तो आपको हर छह महीने में खाते से लेनदेन करना होगा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में आपको सरकार द्वारा मिल रही बीमा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बाद में बीमा के पैसों के लिए आपको सिर्फ भटकना होगा। और कुछ हासिल नहीं होगा। बैंक के पदाधिकारियों का कहना है कि बैंक में कुछ ऐसे प्रकरण आ रहे हैं। जिसके चलते ही किसानों का इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है।

केंद्र ने किसानों के लिए दो तरह की बीमा योजना शुरू की है। इनमें जीवन ज्योती और जीवन सुरक्षा योजना शामिल है। जीवन ज्योति योजना के प्रति वर्ष 12 रुपए कटते हैं। और जीवन सुरक्षा योजना के 330 रुपए। यदि आपके खाते में पैसे हैं तो यह अपने आप ही कट जाते हैं। पर इसके लिए एक बात कही जा रही है। सहकारी बैंक के मुताबिक इसके लिए किसानों के खाते में कम से 342 रुपए रहना अनिवार्य है। यही कारण है कि किसानों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा। दूसरी बात यह कि इस पैसे के नहीं होने की स्थिति में यदि उनके साथ योजना के तहत कोई आपात स्थिति आती है। तो सिर्फ उन्हें भटकना पड़ रहा है। बिलासपुर के सहकारी बैंक में एक प्रकरण ऐसा है, जिसके कारण भटकाव की नौबत बन गई है। इसलिए ही बैंक के सीईओ श्रीकांत चंद्राकर ने किसानों को किसी भी स्थिति में अपने अकाउंट में जरूरत में 342 रुपए अनिवार्य रूप से रखने और हर छह महीने में खाते से लेनदेन करने की बात कही है।

यह जरूरी, नहीं तो
परेशानी होगी


किसानों को किसी भी स्थिति में अपने खाते में 342 रुपए रखना जरूरी है। इसके अलावा हर छह महीने में खाते से लेनदेन भी करना होगा। तभी किसानों को जीवन ज्योति और जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा।
-श्रीकांत चंद्राकर,
सीईओ, सहकारी बैंक, बिलासपुर
खबरें और भी हैं...