पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मार्कफेड ने शासन से मांगे 3000 बारदाने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समितियों से कोई साढ़े तीन हजार किसानों का टोकन कट चुका है। पर उनकी धान खरीदी अब तक नहीं हुई है। इसके लिए ही मार्कफेड ने सरकार से तीन हजार से ज्यादा बारदानों की मांग की है। इसके अलावा दूसरी प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। सरकारी निर्देशों के बाद धान खरीदी शुरू होगी। पर यह कब होगी। अभी इसका जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम दिन तक जिन किसानों का टोकन जारी हो गया था किंतु वे अपना धान नहीं बेच पाए थे, उनका धान अब खरीदा जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग के सचिव जिलों को निर्देश जारी किया है। किसानों के लंबित टोकन का परीक्षण सचिव स्तर के अधिकारी की निगरानी में होने के बाद उनके धान खरीदी की जाएगी। इस घोषणा के अनुरूप खाद्य विभाग के सचिव द्वारा धान खरीदी के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में किसानों के 3 हजार 367 टोकन लंबित है। जिनसे 1 लाख 43 हजार 400 क्विंटल धान की खरीदी किया जाना शेष है। इसमें गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के टोकन धारी किसान भी शामिल हैं। मार्कफेड की डीएमओ शोभना तिवारी का कहना है कि उन्होंने अपनी प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं। आने वाले दिनों में खरीदी का काम भी शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...