पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना-जिला अस्पताल व सिम्स में नहीं बांटे जा सके मास्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेडिकल स्टोर पर निशुल्क वितरित करते मास्क।

बिलासपुर | सर्दी, खांसी तथा बुखार का ज्यादा संक्रमण न फैले तथा कोरोना वायरस का असर न हो इसके लिए जिला अस्पताल तथा सिम्स में मास्क बांटने का काम नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में एक दिन ही मास्क बांटे गए जबकि सिम्स में इसे वितरित करने का काम प्रारंभ ही नहीं किया गया। कोरोना वायरस को लेकर निर्देशित किया गया था कि जो मरीज अस्पताल में आए उसे बचाव के लिए मास्क दिए जाएं, लेकिन ऐसा किया नहीं जा रहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गाइड लाइन जारी की है कि मास्क उन्हें ही दिए जाएं जो बाहर से आए हैं या फिर उन्हें जो बाहर से आने वाले व्यक्ति के संपर्क में रहे हैं या उनके क्षेत्र से आते हैं। जिला अस्पताल के आरएमओ डाॅ. मनोज जायसवाल ने उक्त गाइड लाइन की पुष्टि की।
खबरें और भी हैं...