मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय का वार्षिक खेलकूद संपन्न
बिलासपुर| मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय का वार्षिक खेलकूद उत्सव का आयोजन ईदगाह मैदान में हुआ। इसमें बीएड के छात्रों ने भाग लिया। समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. स्वाति जाजू ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को चार समूहों में बांटा गया। इसमें सभी ने उत्साह पूर्वक खेल कर अपना प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान अलग -अलग समूहों को मिला। प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, कब्बडी, क्रिकेट, भाला फेंक, बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कार्यालयीन कर्मचारी और बीएड के प्रशिक्षार्थी
उपस्थित थे।