पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला स्तरीय गोजू रयु स्पर्धा में मोनिका ज्योति, किरण, सरोज, सुशीला प्रथम रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर गोजू रयु कराते डू एसोसिएशन के द्वारा रविवार को किया गया। बड़ी कोनी के शासकीय माध्यमिक स्कूल में जिले के गोजू रयु कराते खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिका खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करके यह साबित किया कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते डू एसोसिएशन के प्रभारी व मुख्य प्रशिक्षक सेंसई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट, सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए गोजु रयु कराते डू एसोसिएशन के जिला संरक्षक अभय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि एक महिला मां, बेटी, बहन, प|ी के रूप में रहती है। हमें सबसे ज्यादा सम्मान महिलाओं का करना चाहिए और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। जिससे वे और भी सशक्त होंगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में मोनिका पटेल, ज्योति वाधवानी, किरण लहरे, सरोज पटेल, सुशीला निर्मलकर, आरती यादव, जया साहू, मुकेश जोशी, मणीशंकर नेताम, कृष्णा कुमार मंडल, रामनारायण पटेल, रामकिशन रहे। उसी प्रकार द्वितीय स्थान में ज्योति यादव, मानशी गढ़ेवाल, श्वेता यादव, केशरी पटेल, ज्योति कुमारी, कोमल गुप्ता, संजना यादव, हेमलता निषाद, आदित्य गढ़ेवाल, अंश सिंह, दिलीप लहरें, राम पटेल, देवी निषाद, खिलेश निषाद रहे। काता में प्रथम स्थान मुकेश जोशी, सुशीला निर्मलकर, हेमा निषाद, द्वितीय स्थान पर आदित्य गढ़ेवाल, मोनिका पटेल, जया साहू ने पाया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी दिया गया। इस दौरान बिलासपुर गोजू रयु कराते डू एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश मधुकर, उपाध्यक्ष र|ादेवी नेताम, सचिव अंजली निषाद, कोषाध्यक्ष दुर्गेश पटेल, सदस्य सुख सागर निर्मलकर, हेमलता विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी, विजेत और उप विजेता पदक के साथ।
खबरें और भी हैं...