गायब बेटे के बारे में बार-बार पूछकर मजाक उड़ाने पर मां ने महिला की हत्या कर दी
बेटे के घर छोड़कर गायब होने पर 62 वर्षीय पड़ोसी महिला बार-बार तंज मार रही थी। परेशान मां ने लाठी से पीटकर उसकी हत्या करदी। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। बेलगहना क्षेत्र के ग्राम सेमीपानी खैरझिटी निवासी राजमति बैगा पति स्व.जयसिह का बेटा कुछ दिनों से घर से गायब है। राजमति व उसका परिवार इससे परेशान थे। सभी खोजबीन में जुटे हुए है। उसका पता नहीं चल रहा है। पड़ोसी मंगली बाई पति बैशाखू राम बैगा 65 वर्ष को जब इस बारे में पता चला तो वह राजमति को तंज मारने लगी। वह चिढ़ाने व मजाक उड़ाने के अंदाज में उससे बार बार उसके बेटे के बारे में पूछने लगी। इससे वह परेशान होने लगी। 9 मार्च को राजमति घर पर काम कर रही थी। इस बीच मंगली बाई उसके घर आ गई। दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछे। इसके बाद मंगली ने फिर से उसके गायब बेटे बेटे के बारे में तंज मारना शुरू करदिया। कहा उसका बेटा घर से भाग गया है। राजमति इससे गुस्से में आ गई है और एक ही बात बार-बार बोलकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे राजमति को गंभीर चोटें आई। मंगली के बेटे ज्ञान सिंह 28 वर्ष उसे गंभीर हालत में घर ले गया था।