पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोध व नवाचार के लिए गुजरात के फार्मेसी संस्थान के साथ एमओयू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत श्री धनवंतरी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी किम सूरत गुजरात के साथ एमओयू किया है। सीयू की ओर से कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार और श्री धनवंतरी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी गुजरात की ओर से प्राचार्य डॉ. एमएन नुल्वी ने आदान-प्रदान किया। अब दोनों प्रदेश की छात्र-छात्राएं और शिक्षक शिक्षा, शोध, लोक संस्कृति का आदान-प्रदान कर सकेंगे। गौरतलब है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ का सीयू और गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय को एक जोड़ी में रखा गया है। वर्ष 2017 में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी और गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
खबरें और भी हैं...