नगर निगम ने ऑपरेटरों को दिया वेतन
नगर निगम के अधीन पानी टंकियों का रखरखाव करने वाले 105 ऑपरेटरों के वेतन का भुगतान दो महीने बाद नहीं हो पाया था। होली त्यौहार के मद्देनजर भी निगम के अधिकारियों ने उन्हें यह पैसा उपलब्ध नहीं करवाया है। इसके कारण ही उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। भीतर ही भीतर इस बात लेकर वे नाराज हैं। और उन्होंने पैसा नहीं मिलने की स्थिति हड़ताल की बात कही थी। दैनिक भास्कर की खबर के बाद कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया है। दैनिक भास्कर ने खबर में बताया था कि जल आवर्धन योजना के तहत पीएचई के अधीन टंकी का रखरखाव करने वाले कर्मचारी अब निगम के अधीन हो चुके हैं। पहले पीएचई के अफसर निगम से जल आवर्धन योजना में बनी टंकियों के मेंटेनेंस का काम पैसा मांग रहे थे। अब सबकुछ उल्टा हो चला है। ये सारा काम निगम ने खुद ही अपने अधीन ले लिया है। इसी के तहत टंकियों का मेेंटेनेंस और दूसर काम जारी है। पंप ऑपरेटर की देखरेख में ही बिलासपुर में पेयजल सप्लाई का दौर जारी है। इसी काम के एवज में निगम इन्हें कलेक्टोरेेट दर में वेतन प्रदान कर रहा है। इन पैसों का नियमित भुगतान नहीं रहा था।