पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेल्सन ने इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पहली बार जीता स्वर्ण, राहुल को दी शिकस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेल्सन जतिन कुमार ने आईटीएफ सीनियर इंटरनेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। प्रदेश के नेल्सन ने 45 प्लस मेंस सिंगल्स कैटेगरी में पहली बार गोल्ड मेडल हासिल किया। गुरुवार को हुए फाइनल मुकाबले में नेल्सन ने राहुल शर्मा को सीधे सेट में 2-0 से मात दी। नेल्सन के खिलाफ राहुल पहले सेट में एक पॉइंट ही हासिल कर सके। लेकिन नेल्सन ने शानदार शॉट्स के साथ 6-1 से बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरे सेट में भी नेल्सन ने 6-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

घाना के एंड्रयू जीते, फरीद को दी मात: छत्तीसगढ़ टेनिस संघ की मेजबानी में हुए टूर्नामेंट के 35 प्लस एज कैटेगरी के फाइनल में घाना के एंड्रयू और फरीद उस्मानी आमने-सामने थे। पहले सेट का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जिसमें एंड्रयू ने 7-5 से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे सेट में एंड्रयू ने फरीद को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 6-2 से मुकाबला अपने नाम किया।

40 प्लस में विनोद और 50 प्लस में राहुल चैंपियन: 40 प्लस सिंगल्स में विनोद श्रीधर ने दीपक मारवाह को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हराकर गोल्ड जीता। वहीं, 50 प्लस कैटेगरी के फाइनल में राहुल व्यास ने अतुल को चुनौती दी। राहुल ने अतुल को 6-0, 6-0 से हराया।

खबरें और भी हैं...