ओएचई टूटा, घंटों विलंब से आई कई ट्रेनें
बिलासपुर | तड़के चले आंधी तूफान में निपनिया और भाटापारा के बीच पेड़ टूटकर ओएचई तार में उलझ गया। इससे सभी लाइन पर रेल यातायात ठप हो गया। इसकी वजह से रायपुर से बिलासपुर आने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, इंटरसिटी को अलग-अलग स्टेशनों में रोककर रखा गया। ओएचई सुधार के बाद एक के बाद एक ट्रेनों को आगे बढ़ाया गया। सभी ट्रेनें 1 से डेढ़ घंटे विलंब से बिलासपुर पहुंची।