पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर घर जाने वालों की टिकट काउंटर पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व मनाने के लिए ज्यादातर लोग अपने गांव या परिजनों के पास जाते हैं। ऐसे में सभी ट्रेनें दो-तीन दिन से फुल चलती हैं। दो दिन पहले रविवार को ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिली। जनरल टिकट काउंटर पर भारी भीड़ रही। टिकट के लिए हर खिड़की पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पटना होली स्पेशल ट्रेन शाम 7.45 बजे बिलासपुर से रवाना हुई। वहीं भोपाल के लिए स्पेशल ट्रेन सोमवार को
रवाना होगी।

होली पर्व के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने दुर्ग से पटना के लिए एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था। यह ट्रेन रविवार को शाम 4.15 बजे दुर्ग से रवाना हुई। शाम 7.35 बजे यह ट्रेन 25 मिनट विलंब से बिलासपुर पहुंची और 10 मिनट बाद यहां से पटना की ओर रवाना हो गई। जब यह ट्रेन पहुंची तो इसमें पैर
रखने की जगह नहीं थी। यहां के यात्री मुश्किल से उसमें सवार हो सके। स्पेशल ट्रेन क्रमांक 08295 दुर्ग से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मस्तूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुर, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद होकर सोमवर को सुबह 11.45 बजे पटना पहुंचेगी।
यह ट्रेन वापसी में बुधवार को दोपहर 12.45 पटना से रवाना होकर उन्हीं स्टेशनों से रुकते हुए बिलासपुर पहुंचेगी।

उसलापुर होकर चलेगी भोपाल-दुर्ग होली स्पेशल


भाेपाल व दुर्ग के बीच एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था। यह ट्रेन रविवार को रात 8.35 बजे दुर्ग से भोपाल के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन हबीबगंज, होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, साउथ कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड होते हुए सोमवार को सुबह 6.35 बजे उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 10 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन भाटापारा, रायपुर होते हुए सुबह 9.50 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यही ट्रेन दुर्ग से शाम में 7.40 बजे छूटकर रायपुर, भाटापारा होते हुए सोमवार को रात 10.35 बजे उसलापुर स्टेशन पहंचेगी।


जनरल टिकट लेने के लिए काउंटरों के बाहर उमड़ी यात्रियों की भीड़।
खबरें और भी हैं...