पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीयू में 20 मार्च को महज आधा घंटे में होगा शपथ ग्रहणपदाधिकारियों ने कहा- बात नहीं मानी तो करेंगे बहिष्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेंट्रल यूनिवर्सिटी नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का एक महीने बाद भी शपथ ग्रहण नहीं करा पाई है। गुरुवार को यूनिवर्सिटी ने छात्रसंघ पदाधिकारियों से कहा कि 20 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा। पूरा समारोह केवल 20 मिनट का होगा। इस पर पदाधिकारियों ने पूछा कि अतिथि, अभिभावक और पूर्व पदाधिकारियों को बुलाया जा रहा है कि नहीं, लेकिन छात्र कल्याण अधिष्ठाता इस पर कोई भी जवाब देने से छात्रों को मना कर दिया। इसका पदाधिकारियों ने विरोध जताया तो उन्होंने शाम 4.30 बजे कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता से पदाधिकारियों को मिलवाने की बात कही। पदाधिकारी शाम को पहुंचे तो कुलपति प्राे. गुप्ता नहीं मिलीं। इस पर पदाधिकारियों ने कहा कि अगर अतिथि और पूर्व पदाधिकारियों को नहीं बुलाया जाता है तो शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेंगे।

छात्र परिषद के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, सचिव रेणुका पांडे, उपाध्यक्ष दीपेश कुमार साहू और सह सचिव सूर्या पाली ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन का यही रवैया रहता है तो समस्त छात्र परिषद शपथ ग्रहण का बहिष्कार करेगा। साथ ही पदाधिकारियों ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कुल अनुशासक पर आरोप लगाया कि वे नौकरी बचाने के लिए और कुलपति के सामने अपनी अच्छी छवि बनाने छात्रों की सकारात्मक बातों को कुलपति के सामने नकारात्मक तौर पर पेश कर रहे हैं। छात्रों से राजनीति कर रहे हैं। इस संबंध में सीयू की मीडिया सेल प्रभारी डॉ. प्रतिभा जे. मिश्रा का कहना है कि अभी तक समारोह का शेड्युल तैयार नहीं हुआ है। न ही अतिथि तय हुए हैं। अभिभावक को बुलाया जाएगा। अन्य कार्यक्रमों पर शुक्रवार को निर्णय लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...