पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओपन यूनिवर्सिटी ने लिया निर्णय, फेल छात्र को भी अगली कक्षा में देगी प्रवेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्रों का साल बर्बाद ना हो, इसके लिए पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी ने अहम निर्णय लिया है। यूनिवर्सिटी के अध्ययन मंडल ने पास किया है कि जो छात्र ग्रेजुएशन में एक विषय में फेल हो जाते हैं। वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी फेल हो जा रहे हैं। इस कारण उन्हें उसी कक्षा में पढ़ना पड़ता है। ऐसे में उनका साल बर्बाद हो जा रहा है। अब ऐसे छात्र ओपन यूनिवर्सिटी में जाकर अगली कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं। बस वह जिस विषय में फेल हैं, उन्हें अगली परीक्षा के साथ-साथ उस विषय की भी एटीकेटी की परीक्षा देनी होगी। अब इस एजेंडे को यूनिवर्सिटी विद्यापरिषद और कार्यपरिषद में रखने जा रही है। यहां से पास होने के बाद अध्यादेश तैयार किया जाएगा। ओपन यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से अटल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत लगभग 2 हजार से अधिक छात्रों को फायदा मिलेगा, क्योंकि अटल यूनिवर्सिटी में 2 हजार से अधिक ऐसे छात्र हैं, जो सप्लीमेंट्री में भी फेल हो गए हैं।

तीन साल गैप वाले छात्रों
को भी मिलेगा मौका


अटल यूनिवर्सिटी में अगर छात्र एक साल पास करके तीन साल से अधिक गैप करता है तो उसे एडमिशन नहीं मिलता है। ऐसे सैकड़ों छात्र हैं। ये छात्र भी ओपन यूनिवर्सिटी में अगली कक्षा में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

प्राइवेट छात्रों की भी परीक्षा लेने उच्च शिक्षा विभाग को भेजा प्रपोजल

ओपन यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा विभाग को प्रपोजल भेजा है कि प्राइवेट छात्रों की परीक्षा
लेगी। इसके लिए वे प्राइवेट छात्रों के लिए उस एरिया में केंद्र बनाएगी। वहीं उनसे जो फीस लेगी, उसका 10 प्रतिशत वह स्टेट यूनिवर्सिटी को भी देने तैयार है।
खबरें और भी हैं...