पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे सेंट्रल हाॅस्पिटल में अब लेजर पद्धति से होंगे ऑपरेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर| रेलवे सेंट्रल हाॅस्पिटल में अब अत्याधुनिक मशीनों के जरिए दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन किए जाएंगे। इस अत्याधुनिक मशीन का शुभारंभ महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने किया। इसका लाभ सीधे रेल कर्मचारियों को मिलेगा। वर्तमान में हर तरह के ऑपरेशन के लिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया जाता था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे केन्द्रीय चिकित्सालय बिलासपुर में अत्याधुनिक मशीनों का शुभारंभ करते हुए उन्होंने डॉक्टरों व स्टाफ से कहा कि वे इस नई तकनीक का ज्यादा से ज्यादा फायदा मरीजों को उपलब्ध कराएं। किसी भी मरीज को भटकना न पड़े ऐसी व्यवस्था बनाएं। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, समस्त विभागाध्यक्ष, चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे। रेलवे में अत्याधुनिक दूरबीन जैसी विशेष पद्धति के शुरू होने से बाहरी अस्पतालों की जहां रेफरल कम होगी वहीं रेल
को वित्तीय फायदा भी होगा।
खबरें और भी हैं...