पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली मिलन में लोगों ने गुलाल लगाकर दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वसंत महोत्सव अलंकरण समारोह होली के रंग बेलतरा सीपत के संग का आयोजन 27 खोली विकास नगर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेष पांडेय रहे, अध्यक्षता विधायक रश्मि सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, पार्षद विजय केशरवानी, अध्यक्ष शहर कांग्रेस नरेंद्र बोलर, कार्यकारी अध्यक्ष शहर प्रमोद नायक, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश कौशिक उपस्थित रहे। अलंकरण में सभी को पटुका, अभिषेक पत्र, होली टोपी, रोचना लगाकर अलंकृत किया गया। विधायक पांडेय ने कहा कि यह परंपरा बाजपेयी परिवार चिरकाल तक बनाए रखे। विधायक रश्मि ने आयोजन के सरंक्षण की बात कही। विशिष्ट अतिथि अटल ने इस परंपरा को जीवित रखने की सराहना की। बसंत विभूषण विकास उपाध्याय, बसंत लोक चक्र पी दयानंद, बसंत र| डॉ. विनोद वर्मा, बसंत से रितेश शर्मा को अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में संयोजक पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेयी, ईश्वरी कौशिक, चंद्र प्रदीप बाजपेयी अखिलेश पूर्व पार्षद, राजेंद्र धीवर, रामकुमार भोई, विनोद साहू, डॉ. ऊषा किरण बाजपेयी, त्रिवेणी भोई आदि मौजूद रहे। काव्य भारती के निदेश मनीष दत्त को गायक रतन बसाक ने बसंत गीत गाकर आत्मविभोर कर दिया। डॉ. विजय सिन्हा ने रंगकर्मी मनीष के योगदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कान्यकुब्ज महिला समिति ने मनाया होली मिलन

बिलासपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन इमलीपारा स्थित कान्यकुब्ज भवन में किया। होली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रश्मि सिंह, विशिष्ट अतिथि रीतू पांडेय रहीं। मुख्य अतिथि विधायक रश्मि और विशिष्ट अतिथि रीतू ने महिला समिति की कार्यकारिणी के कार्यों की प्रशंसा की। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। अध्यक्ष सुरेखा दीक्षित ने बताया कि मूर्खाधिराज का चयन गेम के माध्यम से किया गया। आकांक्षा, ज्योत्सना, सोनल, शेफाली, रेनू ने महिलाओं के ऊपर एसिड अटैक पर सुंदर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। किरण बाजपेयी ने गीतों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य अनीता दुबे और पार्षद स्वर्णा शुक्ला का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता दुबे ने किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रिचा तिवारी, द्वितीय किरण बाजपेयी और तृतीय कविता तिवारी रहीं। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चंदा बाजपेयी, ऊषा किरण बाजपेयी, रश्मिलता मिश्रा, रंजना दीक्षित, नमिता बाजपेयी, मृदुला अवस्थी, सुमन अवस्थी, अपर्णा शुक्ला, रीता दुबे, स्नेहा पांडेय, मधु, भावना पांडेय, भावना मिश्रा, ज्योति दीक्षित, भारती दीक्षित, डॉ. आरती पांडेय, रश्मि बाजपेयी, नम्रता शुक्ला, निधि अवस्थी, विशेषता त्रिवेदी, शारदा बाजपेयी, सीमा मिश्रा, रिद्धी बाजपेयी, वंदना मिश्रा, वंदना शुक्ला, ज्योत्सना मिश्रा, अंशु शुक्ला, रिचा तिवारी, शारदा मिश्रा, गायत्री तिवारी, मंजू मिश्रा, अंजू तिवारी, अलका तिवारी, श्रद्धा, अनुपमा आदि मौजूद रहीं।

पटुका, अभिषेक पत्र, टोपी व रोचना से अभिनंदन

होली मिलन में एक-दूसरे को लगाया गुलाल

वनमाली सृजन पीठ में होली मिलन कार्यक्रम

महिलाओं ने फाग के साथ गाए भजन

बिलासपुर | मां सतबहनिया दाई महिला सेवा समिति चांदनी चौक कुदुदंड ने होली मिलन का कार्यक्रम किया। इसमें समिति के सदस्यों के साथ मोहल्ले की महिलाओं ने भाग लिया। एक-दूसरे को गले लगाकर गुलाल लगाया। महिलाओं ने मन हर लियो रे तन हर लियो रे..., होली महीना पहुना बना के आए... आदि फाग गीतों नृत्य किया। अध्यक्ष इंद्राणी गहलोत ने होली की बधाई दी। जमुना सोनी ने स्वागत किया। इस अवसर पर सुशीला सोनी, मधु मानिकपुरी, घसनीन यादव, राजकुमारी कश्यप, नंदनी ठाकुर, गंगोत्री रजक, गंगा कौशल, शिवानी कश्यप, सुषमा मराठा, पाठक महराजीन, श्यामा उपाध्याय, सरिता वाशिंग, आशा दुबे, सुभ्रा वाशिंग, सहोदरा सोनी, सुनीता सोनी, अंजू रजक, फूलबाई माली, ईश्वरी चौहान, संतोषी विश्वकर्मा, मंथरा यादव, सौरमति यादव, लता चंद्रा आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

बिलासपुर | वनमाली सृजन पीठ में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रचना प्रेमियों ने होली पर रचना का पाठ किया। होली मिलन में सीवी रामन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि प्रकाश दुबे, कुलसचिव गौरव शुक्ला, वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष सतीश जायसवाल सहित रचना और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। होली मिलन के अवसर पर होली की पारंपरिक गुजिया और छत्तीसगढ़ की विशिष्ट मिठाइयों के साथ बिहार के भागलपुर का प्रसिद्ध तिलकुट सहित प्रदेश के अन्य व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा सोनी, प्रो. एसएल निराला, प्रेम कुमार केंद्रीय सूचना विभाग, महेंद्र साहू आकाशवाणी, अजीत सिंह गौर, डॉ. शीला तिवारी, अंतरा चक्रवर्ती, रश्मि पांडेय, प्रो. एसएल कोका, नंदकिशोर तिवारी, रामकुमार तिवारी, दलजीत सिंह कालरा, महेश श्रीवास आदि उपस्थित रहे।

बिलासपुर | राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की महिलाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें राधा-कृष्ण बनकर महिलाओं ने होली खेली। फाग के साथ ही भजन और गीत गाए। होली मिलन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष मीनू दुबे और दिव्या चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्रेमलता दुबे, प्रतिभा पांडे, शोभा त्रिपाठी, रश्मि द्विवेदी, रश्मि शुक्ला, लता दुबे, प्रियंका, अर्चना शुक्ला, शशि तिवारी, नंदिनी दुबे, नैना पांडे, रीता तिवारी, पुष्पा शुक्ला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं...