पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशीली दवा बेच रहे तीन लाेगाें काे पुलिस ने पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नशीली प्रतिबंधित दवाएं बेच रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। नशे का कारोबार करने वाले इन आरोपियों के पास से 350 प्रतिबंधित गाेलियां बरामद की हैं। कार्यवाही सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती में की गई। पकड़ में आए 3 आरोपियों में से एक नाबालिग भी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिनी बस्ती में अजय बंजारे पिता छन्नूलाल बंजारे, सतीश गढ़ेवाल पिता संतोष गढ़ेवाल तथा एक नाबालिग नशीली दवाएं बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। जहां तीनों आरोपी नशीली दवाएं बेचते हुए मिले। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश भी की लेकिन तीनों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...