पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतीक ने अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता मुंबई विश्वविद्यालय के केसी कॉलेज में आयोजित हुई। इसमें बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रतीक पांडेय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने 120 किलोग्राम वजन वर्ग में 441 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पावर लिफ्टिंग खेल ताकत का खेल है। इसमें तीन लिफ्टों पर अधिकतम वजन में तीन प्रयास में उठाने होते हैं। स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट। ओलिंपिक भारोत्तोलन के खेल की तरह, इसमें एथलीट को भार प्लेटों के साथ भरी हुई एक बारबेल के अधिकतम भार उठाने का प्रयास करना शामिल है। पावर लिफ्टिंग एक ऐसे खेल से विकसित हुई हो जो विषम लिफ्टों के रूप में जाना जाता है। इस खेल में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व 120 किलो वजन वर्ग में प्रतीक पांडेय ने किया। असमान वर्ग में वे प्रथम स्थान प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर प्रणव खेड़कर गोवा, तृतीय स्थान पर गौतम अयप्पन तमिलनाडु रहे।

हुई हो जो विषम लिफ्टों के रूप में जाना जाता है। इस खेल में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व 120 किलो वजन वर्ग में प्रतीक पांडेय ने किया। असमान वर्ग में वे प्रथम स्थान प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर प्रणव खेड़कर गोवा, तृतीय स्थान पर गौतम अयप्पन तमिलनाडु रहे।
खबरें और भी हैं...