गांव में मृत्युभोज बंद करने की तैयारी, ग्राम सभा में आज इस पर होगी चर्चा
बिल्हा| ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच मोहन मरावी के साथ वहां के युवा साथियों ने अच्छा फैसला लिया है। वे लोग मृत्युभोज बंद कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं। गांव के किसी भी घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर जो मृत्यु भोज कराया जाता है, जिससे मृत व्यक्ति के परिवार वालों को आर्थिक व मानसिक स्थिति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह परंपरा बंद करने का निर्णय लिया गया है। मृत व्यक्ति के शरीर को ढकने के कपड़े के स्थान पर गुप्त दान स्वरूप को कुछ
मदद की जाए। मृत्यु भोज बंद करने को लेकर ग्राम पंचायत उमरिया में शुक्रवार को सामूहिक चर्चा होगी, जिसमें इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसी प्रकार सब्जी मार्केट को भी भी लोधी मार्केट (इन्द्रनगर) सब्जी बाजार लगाने की शुरुआत की जा रही है।