पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Bilaspur News Chhattisgarh News Problem Bilha And Takhatpur Are Included In The 23 Cm Critical Blocks Of The State For The Exploitation Of Water

समस्या: पानी के दोहन के लिए राज्य के 23 सेमी क्रिटिकल ब्लाॅकों में बिल्हा और तखतपुर शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिल्हा और तखतपुर ब्लॉक राज्य भर के उन 23 सेमी क्रिटिकल ब्लाॅकों में शामिल हैं जो लगातार ड्राइजोन बनते जा रहे हैं। एक्सपर्ट बताते हैं इस बार भी अप्रैल व मई माह में पानी की समस्या हो सकती है। यहां सबसे अधिक पानी का दोहन किया जा रहा है।

भूजल विभाग की माने तो बिल्हा और तखतपुर ब्लाॅक में इस साल भी पानी की समस्या आएगी। इस साल बारिश अच्छी होने से उम्मीद की जा रही थी कि जल स्तर नहीं गिरेगा। अभी तखतपुर ब्लाॅक के काठाकोनी और उसके आसपास के गांवों को छोड़ अन्य सभी जगहों पर जल स्तर की स्थिति भी अच्छी है। इसके बाद भी विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल और मई माह में गर्मी तेज होने पर स्थिति में परिवर्तन होगा। मस्तूरी ब्लाॅक के कई इलाकों में भी जल स्तर नीचे जाता है लेकिन फिलहाल वहां रिचार्ज क्षमता सही होने की वजह से उसे सेमी क्रिटिकल ब्लाॅक में नहीं रखा गया है। बिल्हा और तखतपुर ब्लाॅक में गर्मी की फसल के लिए अधिक संख्या में सिंचाई पंपों का उपयोग किया जाता है। यह भी जल स्तर कम होने की प्रमुख वजह है।

देवरीखुर्द नदी किनारे, बनावट बनी परेशानी

70 से 90 फीसदी पानी का दोहन

बिल्हा और तखतपुर ब्लाॅक में 70 से 90 फीसदी पानी का दोहन किया जा रहा है। भूजल विभाग के प्रमुख अधिकारी एसके पराते के अनुसार बिल्हा और तखतपुर ब्लाॅक का सेमी क्रिटिकल जोन में होने के कारण जिस गति से इन दोनों ब्लाॅकों में पानी का दोहन हो रहा है उस गति से यहां पानी रिचार्ज नहीं हो पा रहा है। इन दोनों ब्लाॅकों में पानी की समस्या होना की इसकी प्रमुख वजह है।

देवरीखुर्द में आंतरिक संरचना की वजह से समस्या

देवरीखुर्द में हर साल पानी की समस्या होती है और निगम से पानी के टैंकरों से सप्लाई होती है जबकि यह अरपा नदी के किनारे हैं। इसकी वजह यहां जमीन के नीचे डोलोमाइट लाइमस्टोन है जिसकी वजह से पानी रिचार्ज नहीं हो पा रहा है। इसलिए यहां समस्या रहती है।
खबरें और भी हैं...