चेट्रीचंड पर 25 मार्च को शोभायात्रा
बिलासपुर | सिंधी समाज के इष्टदेवता लाल साईं झूलेलाल की जयंती 25 मार्च को मनाई जाएगी। चेट्रीचंड के अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज ने बताया कि लाल साईं झूलेलाल की जयंती बुधवार को मनेगी। शोभायात्रा के पहले सुबह 10 बजे सिंधी गुरुद्वारा रेलवे फुटबॉल मैदान के पास से झूलेलाल की महाआरती होगी। उन्होंने कहा कि महाआरती की ज्योत से भारत में कोरोना का अंत होगा। समिति के संरक्षक अशोक बजाज ने कहा कि जब भी विश्व में मानवता पर कोई महामारी हुई है, तब साईं झूलेलाल ने प्रकट होकर उसका अंत किया है। समिति के अध्यक्ष अजीत थावरानी ने कहा कि इस वर्ष चेट्रीचंड पर बहराणा साहब की विशेष आरती और पूजा-अर्चना होगी। शोभायात्रा हेमू कालानी, गुरुनानक चौक, तोरवा नाका, जगमल चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार, प्रताप चौक, सरकंडा, नेहरू चौक, हेमू कालानी चौक, जरहाभाठा मंदिर चौक से होते हुए सिंधी कॉलोनी पहुंचेगी।