पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैकमेनों के पक्ष मेंे सांसद के उठाए सवाल पर रेलवे ने मांगी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | सांसद अरुण साव के गुरुवार को संसद में रेल ट्रैकमैनों की समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए रेलमंत्री से हल करने की मांग की थी। उन्होंने संसद में बताया था कि देशभर में हर जगह के ट्रैकमैन परेशान हैं और अभाव की जिन्दगी जी रहे हैं। विभागीय परीक्षा में भी उन्हें मौका नहीं दिया जाता है। खासकर महिला टैकमैनों को हालत बहुत ज्यादा खराब है। उनके लिए प्रसाधन और बैठने की व्यवस्था नहीं है जबकि रेलवे संचालन में सबसे ज्यादा शहादत ट्रैकमैनों की होती है। उनकी इस मांग पर रेल निदेशक ने रेलवे बोर्ड के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर को चिट्‌ठी भेजकर जानकारी मांगी है। प्रारूप में यह जानकारी 16 मार्च तक भरकर भेजना पड़ेगा। इसमें महिलाओं के रेस्ट रूम के बारे में पूछा गया है। वर्तमान में उपलब्ध और जरूरत व 2020 की प्लानिंग के बारे में पूछा है। सांसद ने बुधवारी बाजार के व्यापारियों, हमालों, ट्रैकमैनों की समस्याओं को दमदारी से सदन के पटल पर रखते हुए जल्द से जल्द निराकरण कराने की मांग की। सांसद गुरुवार को लोकसभा में रेल मंत्रालय के बजट अनुदान मामलों के समर्थन में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से बिलासपुर से जुड़ी तमाम रेल संबंधी समस्याओं और मांगों को पेश किया।
खबरें और भी हैं...