छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश, जशपुर-दुर्ग में ओले
रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं जशपुरनगर व दुर्ग में ओले भी गिरे। बिलासपुर से बस्तर संभाग तक शनिवार रात से रविवार सुबह तक कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी रात को हल्की बारिश और गरज-चमक होने के आसार हैं। वहीं बलरामपुर के वाड्रफनगर और कोरिया जिले के सोनहत 50-50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अंबिकापुर 40, कुसमी, बलरामपुर, कवर्धा, आरंग, रायपुर तथा प्रतापपुर में 30 मिमी तक बरसात हुई। शनिवार को दिन में अंबिकापुर में 24.6 तथा बिलासपुर और पेंड्रारोड में करीब दो मिमी पानी गिरा। शुक्रवार की रात राजधानी में जमकर बारिश हुई। शेष|पेज 5