पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में राजकुमार पांडेय ने स्वर्ण पदक जीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

25वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हुई। इसमें बिलासपुर के अंतरराष्ट्रीय पावर, वेट लिफ्टर खिलाड़ी राजकुमार पांडेय ने 81 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसमें उन्होंने 18 राज्य के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए प्रथम स्थान पाया।

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम 55 स्वर्ण, 43 रजत, 29 कांस्य और 27 चतुर्थ स्थान के साथ 127 पदक लेकर प्रथम स्थान पर रही। इसमें बिलासपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमार पांडेय को भी स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इससे पहले वे 3 अंतरराष्ट्रीय और 15 राष्ट्रीय पदक प्राप्त कर अभी तक कुल 43 पदक जीत चुके हैं। इस उपलब्धि पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका हौंसला बढ़ाया।
वन विभाग के तरफ से उन्हें पारितोषक स्वरूप 17 हजार रुपए की राशि दिया गया। उपलब्धि पर मुख्य वन संरक्षक अनिल सोनी, वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने हौंसला बढ़ाया।

खबरें और भी हैं...