पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कानन पेंडारी में आपसीलड़ाई में बारहसिंघा की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | कानन पेंडारी जू में आपसी संघर्ष में एक मादा बारहसिंघा को चोट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद कानन प्रशासन ने शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया। इस संघर्ष में घायल दूसरे बारहसिंघा की हालत ठीक है। कानन पेंडारी मिनी जू में बुधवार को एक नर बारहसिंघा और एक मादा बारहसिंघा में भिड़ंत हो गई। आपसी लड़ाई में नर बारहसिंघा ने मादा बारहसिंघा पर हमला कर दिया। हमले के दौरान नर बारहसिंघा की सींग मादा के पेट में घुस गई। इसकी सूचना जू कीपरों ने कानन प्रशासन को दी। जू के डॉक्टरों ने परीक्षण किया तो मादा बारहसिंघा मृत मिली। मादा बारहसिंघा की उम्र 6 वर्ष है। एसडीओ विवेक चौरसिया व रेंजर एचसी शर्मा की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
खबरें और भी हैं...