पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए संवत में प्रतिभाओं एवं सहयोगियों का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | गुरुद्वारा दयालबंद में नए संवत के आगमन की खुशी में विशेष समागम रखा गया। इस समागम में पांच वर्ष की बेटी बुनीत कौर गांधी ने कीर्तन का कंठस्थ पाठ किया। कम उम्र में उसे गुरु घर से जोड़ने के लिए उनकी दादी जगमीत कौर गांधी का सिरोपाव से सम्मान किया गया। इसके साथ गुरुद्वारा कमेटी को लगातार हर कार्य में सहयोग देने के लिए चरणजीत सिंह गंभीर को सिरोपाव एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदीप सेतपाल, हर्ष परवानी को ज्ञानी मानसिंह ने शाल देकर सम्मानित किया। 27 खोली गुरुद्वारा रागी सिंघ, हरी सिंघ, गोंड़पारा गुरुद्वारा रागी सिंघ, राजवीर सिंघ, तारबाहर गुरुद्वारा के भाई अमनदीप सिंघ, सिंधी गुरुद्वारा जरहाभाठा के रागी मजिंदर सिंघ को सिरोपाव देकर सम्मानित किया गया। समागम में हजूरी रागी दयालबंद भाई कुलदीप सिंघ, हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंघ ने समूह को कीर्तन से निहाल किया।
खबरें और भी हैं...