पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिना एसी कोच अटेंडर के गई रीवा एक्सप्रेस, बीकानेर में सिर्फ दो गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अनदेखी

बिलासपुर | रेलवे प्रशासन को यात्री सुविधाओं की जरा भी चिंता नहीं है। एसी में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए भारी भरकम रकम ली जाती है लेकिन उसके मुताबिक उन्हें कोई सुविधा नहीं देते हैं। होली पर्व के दूसरे दिन बिलासपुर से रवाना हुई दो ट्रेनों के एसी कोच में रीवा एक्सप्रेस बिना अटेंडर के रवाना हुई जबकि बीकानेर एक्सप्रेस छह की जगह सिर्फ दो ही अटेंडर गए। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। होली एवं उसके एक दिन बाद बिलासपुर से चलने वाली कुछ ट्रेनों में एसी अटेंडर गए ही नहीं है। हालांकि होली वाले दिन ट्रेनों में भीड़ नहीं रहीं इसलिए एक अटेंडर ही पर्याप्त था लेकिन दूसरे दिन ट्रेनें फुल हो गईं थीं। बताया गया कि बिलासपुर से बीकानेर जाने वाली 18243 बीकानेर एक्सप्रेस यहां से 10 मार्च की शाम को रवाना हुई। इस ट्रेन में 6 एसी कोच थे।
खबरें और भी हैं...