रोहन शाह ने अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता
बिलासपुर | अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम कर लिया है। यूक्रेन में आयोजित टूर्नामेंट में भारत से 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहन शाह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 90 किलोग्राम वजन वर्ग के डेड लिफ्ट और बेंच प्रेस में 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनके पदक प्राप्त करने पर भारतीय टीम के कोच राकेश कुमार साहू,रोहन शाह के कोच उत्तम कुमार साहू, एसोसिएशन के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हौंसला बढ़ाया।