समाज में महिलाओं की भूमिका, योगदान सराहनीय: बनर्जी
यह दिन हम सभी के लिए सम्मान का दिन है। संपूर्ण विश्व की महिलाएं देश, जात-पात भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मना रही हैं। यह बात विश्व महिला दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए रेलवे महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने कही।
उन्होंने महिला दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी वर्तमान में 3175 महिलाएं कार्यरत हंै। सभी का सम्मान जरूरी है। इस मौके पर जोनल सेक्रो अध्यक्षा इंदिरा बनर्जी ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका, योगदान सराहनीय है। उनका मान-सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में कार्यरत महिला
कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर रेलवे मुख्यालय के न्यू रेल क्लब में महिला कर्मचारियों के लिए महिला शक्तिकरण, भारतीय समाज में महिलाओं की आवश्यकता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व महिला दिवस जोनल मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों में अलग-अलग कार्यक्रम व सेमिनार आयोजित किए गए। महिला शक्तिकरण-भारतीय समाज में महिलाओं की आवश्यकता और एवं स्वास्थ्य और स्वच्छता पर के विषय पर सुनीता द्विवेदी, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन गुप्ता, रेलवे सेंट्रल हास्पिटल के ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ. सी के. दास, उच्च न्यायालय की अधिवक्ता नौशिका आफरीन अली सहित अन्य ने भारतीय समाज में
महिलाओं की आवश्यकता और एवं स्वास्थ्य और स्वच्छता पर अपनी बात कही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने महिला रेल सुरक्षा बल में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली 10 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला रेल कर्मचारियों को प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर चौहान, प्रमुख मुख्य इंजीनियर एस.के.गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय, दक्षिण पूर्व
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के सचिव हिमांशु जैन, उप महाप्रबंधक सामान्य व मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन सहित रेलवे महिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आरपीएफ महिला कर्मचारी उपस्थित थीं।
तृतीय लिंग समुदाय के लोगों काे जानकारी देने कार्यशाला
कार्यक्रम को संबोधित करतीं जोनल सेक्रो अध्यक्षा इंदिरा बनर्जी।
बिलासपुर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को शासकीय दृष्टि बधितार्थ विद्यालय बिलासपुर मे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यशाला समाज कल्याण विभाग बिलासपुर व समान संकल्प समिति बिलासपुर की तरफ से आयोजित की गई थी। कार्यशाला में तृतीय लिंग समुदाय के लोगों के लिए कौशल विकास योजना, राशन कार्ड, आवास प्रदाय, श्रमिक कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड और कर्ज व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण व कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, एड्स सोसायटी के विक्रांत वर्मा, पार्षद सीमा सिंग, गायत्री लक्ष्मी नाथ साहू, समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के कमल भदौरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों व महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिंकी अरोरा ने किया।