सलमान-ऋतिक ने टाले टूर, नेटफ्लिक्स का ऑफिस बंद, फास्ट एंड फ्यूरियस 9 भी टली
हर बढ़ते हुए दिन के साथ दुनिया में कोराेनावायरस का असर बढ़ता जा रहा है। सिनेमा जगत में भी हर तरफ कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी इसके चलते कई बड़े फैसले लिए गए। एक नजर उन सभी पर...
\\\"मलंग\\\' की सक्सेस पार्टी के दाैरान आदित्य कपूर और दिशा के चेहरों पर कोरोना का खौफ साफ दिखा। अनिल कपूर तो पूरे समय मास्क पहने रहे।
ये फिल्में हुईं प्रभावित
Á ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ की रिलीज मेकर्स ने 11 महीने आगे बढ़ा दी है।
Á डिज्नी ने फिल्म ‘मुलान’, ‘द न्यू म्यूटेंट्स’, ‘एंटलर्स’ की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है।
Áपैरामाउंट पिक्चर्स ने ‘सॉनिक द हेजहॉग’ की चीन में रिलीज को रोक दिया है।
Á ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’ के डायरेक्टर जॉन क्रासिंस्की ने ट्विटर पर बताया कि फिल्म को 19 मार्च को रिलीज नहीं किया जाएगा।
‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘तूफान’ भी टली
कोरोना वायरस के चलते दो बड़े बैनरों यशराज और एक्सेल की फिल्मों की रिलीज भी टल गई है। नई रिलीज डेट्स के साथ इन दोनों फिल्म का टकराव भी टला है। दोनों बैनरों ने रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ और फरहान की ‘तूफान’ की रिलीज डेट की अदलाबदली की है। एक्सेल की फिल्म ‘तूफान’ अब इस साल 18 सितंबर को रिलीज होगी, वहीं यशराज फिल्म ‘जयेशभाई ज़ोरदार’ अब 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।
अमिताभ ने लिखी कविताइसी बीच अमिताभ बच्चन ने वायरस को लेकर एक मजेदार कविता लिखी। एक वीडियो शेयर कर वे बोले कि कोरोनावायरस को लेकर चर्चा हो रही है। हमको भी लगा कि हमें भी कुछ बोल देना चाहिए इस पर। तो ऐसे ही बैठे-बैठे चार पंक्तियां लिख दी हैं। आप भी सुनिए कि... ‘बिन साबुन से हाथ धोई के, केहू के भैया छुओ न; हम कहा चलो हमौ कर देत हैं, जैसन बोलैं सब, आवय देयो, कोरोना-फिरोना, ठेंगुआ दिखाऊब तब!’
सितारों ने किया सतर्क
Á प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी नमस्ते करते हुए कई तस्वीरें हैं। प्रियंका ने लिखा- नमस्ते से सुरक्षित रहिए।’
Á कार्तिक आर्यन का भी एक वीडियो वायरल है। इसमें ‘भूल भुलैया 2’ के सेट पर वे और अन्य क्रू मेंबर्स मास्क लगाए नजर आ रहे हैं।
Á बिपाशा बसु और सोनाली बेंद्रे ने अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है। दोनों को वुमंस बेस्ड स्पेशल इवेंट में हिस्सा लेने लिए वहां जाना था।
को रोना के चलते बॉलीवुड में मची इस अफरा-तफरी के बीच सलमान खान और ऋतिक रोशन ने अपने टूर पोस्टपोन कर दिए हैं। सलमान खान ने भी अमेरिका में भाई सोहेल खान द्वारा आयोजित किया जा रहा एक इवेंट पोस्टपोन कर दिया है। उनकी टीम ने बताया, ‘अभी कहीं भी सफर करने की सलाह नहीं दी जा रही है। एक बार ये खतरा कम हो जाए तो हम नई तारीखों का ऐलान करेंगे।’ यह अपक्लोज एंड पर्सनल टूर 3 से 12 अप्रैल तक आयोजित किया जाने वाला था। वहीं ऋतिक रोशन अमेरिका में अपने फैन्स से मिलने के लिए एक टूर पर जाने वाले थे पर अब उन्होंने इस इवेंट को आगे बढ़ा दिया है।
वर्क फ्राम होम हुआ नेटफ्लिक्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भी कोरोनावायरस के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कंपनी ने लॉस एंजेलिस स्थित अपना ऑफिस बंद कर दिया है। सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। यह कदम एक कर्मचारी के कोरोना से पीड़ित होने की खबर आने के बाद उठाया गया है।
वायरस के चलते हर दिन कैंसल या पोस्टपोन हाे रहे हैं बड़े इवेंट्स...