पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला पुलिसकर्मियों के सर्वाइकल कैंसर का पता करने लिए सैम्पल, पुणे भेजे जाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला दिवस के अवसर पर रविवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की संस्था फोग्सी, सिम्स एवं अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला पुलिस कर्मी तथा पुलिस कर्मियों के परिजनों की सर्वाइकल कैंसर, पैप स्मीयर कैंसर का पता लगाने के लिए जांच की। कार्यक्रम पुलिस सभागार में आयोजित किया गया था। फोग्सी की अध्यक्ष ने इस मौके पर सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों तथा इससे बचाव के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। फाेग्सी संस्था की अध्यक्ष डाॅ. संगीता जोगी ने बताया कि करीब 200 महिलाओं की पैप स्मीयर तथा सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने जांच कर सैम्पल एकत्रित किए गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा। किसी महिलाकर्मी में अगर कैंसर के लक्षणों का पता चलता है तो उसे इलाज के लिए सिम्स में लाया जाएगा। जांच के दौरान उपस्थित महिलाकर्मियों को कैंसर के प्रति जागरुक भी किया गया। इस मौके पर डाॅ. कविता बब्बर, डाॅ. अंजू रानी, डाॅ. स्मिता, डाॅ. पल्लवी, डाॅ. मीनाक्षी तथा सिम्स गायनिक विभाग की विशेषज्ञ भी मौजूद रहीं।

महिला पुलिसकर्मियों को जानकारी देतीं चिकित्सक।
खबरें और भी हैं...