पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सारनाथ एक्सप्रेस आज से 23 दिन के लिए रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उतर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल में इलाहाबाद-फाफामऊ के बीच रेल लाइन दोहरीकरण व पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेलवे मंडल में रेल लाइन दोहरीकरण का काम मार्च व अप्रैल महीने में किया जाना है। इस वजह से दुर्ग से बिलासपुर होते हुए छपरा तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 23 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इलाहाबाद व फाफामऊ रेलवे स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण एवं आधुनिकीकरण का काम 16 मार्च से 07 अप्रैल तक किया जाएगा। इसी प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेल मंडल में भी रेललाइन दोहरीकरण का काम 25 मार्च से 08 अप्रैल तक किया जाएगा। इस दौरान कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें लगभग 25 दिन तक प्रभावित रहेंगी।

काउंटर पर लगेगी भीड़

शनिवार से सारनाथ एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। यह ट्रेन 7 अप्रैल तक नहीं चलेगी। इस बीच यात्रा करने वाले जितने लोगों ने रिजर्वेशन कराया होगा उनकी भीड़ रिजर्वेशन काउंटर पर बढ़ जाएगी। रेलवे प्रशासन ने इसके लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं बनाई है।

ये ट्रेन रद्द रहेगी

{ छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 15 मार्च से 07 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

{ दुर्ग से चलने वाली 15150 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 16 मार्च से 08 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

{ दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 19, 26 मार्च व 02 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-जिवनाथपुर-बनारस-शाहगंज होकर चलेगी।

{ नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 21, 28 मार्च व 04 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-बनारस-जिवनाथपुर-इलाहाबाद छिवकी होकर चलेगी।

{ बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को 03, 04, 06 व 07 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग बलिया-मऊ जंक्शन-शाहगंज होकर चलेगी।

{ गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस 02, 03, 05 व 06 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ जंक्शन-बलिया होकर चलेगी।

{ दुर्ग से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को 04 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ जंक्शन-बलिया होकर चलेगी।

खबरें और भी हैं...