पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिलासपुर में रेलवे कोच फैक्ट्रीस्थापना की साव ने उठाई मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोकसभा

बिलासपुर | बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव ने गुरुवार को लोकसभा में बिलासपुर से जुड़ी रेल संबंधी विभिन्न मांगों और समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद पूर्व प्रधानमंत्री भारतर| स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने बिलासपुर में रेलवे जोन की स्थापना कराई थी। इसके पीछे मंशा थी कि रेलवे जोन के जरिए युवा बेरोजगारों के सपनों को पंख लगेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसलिए बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने बिलासपुर में रेल कोच फैक्ट्री लगाई जाए।

रोज चले राजधानी: साव ने कहा कि वर्तमान में बिलासपुर से राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह में केवल एक दिन चलती है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए इसे प्रतिदिन चलाया जावे। उन्होंने हरिद्वार के लिए नियमित रूप से एक ट्रेन चलाने के साथ जयरामनगर बिल्हा,करगीरोड कोटा और पेंड्रारोड में बड़ी गाड़ियों का स्टापेज दिए जाने की मांग की। सदन को साव ने बताया कि बिलासपुर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बुधवारी बाजार के व्यापारियों की है। सालों से दुकानों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है और न ही उनसे लाइसेंस शुल्क लिया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...