12 राज्यों में स्कूल-काॅलेज बंद, आईपीएल टला; सुप्रीम कोर्ट सिर्फ जरूरी केस सुनेगा
मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी पर 7 साल की कैद संभव
काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने गुरुवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह महिला कोरोनावायरस से संक्रमित थी। हरियाणा अाैर महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। हालात से निपटने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। महाराष्ट्र के पांच जिलों में स्कूल-काॅलेज के साथ माॅल, सिनेमाघर हाल, पब अाैर नाइट क्लब भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाल दिया है, ताकि इनकी कालाबाजारी पर रोक लग सके। इस कदम के बाद सरकार इन दोनों चीजों के उत्पादन, गुणवत्ता और डिस्ट्रिब्यूशन को नियंत्रित कर सकेगी। इस नियम के उल्लंघन पर 7 साल की सजा का प्रावधान है। कर्नाटक में प्रदर्शनी, मेले, कैंप, समाराेह नहीं किए जाएंगे। कई राज्यों में डाॅक्टराें और अस्पताल कर्मियों की की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।शेष|पेज 7
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 25 तक स्थगित, लाइब्रेरी, आंगनबाड़ी भी बंद
रायपुर | कोरोना पर एहतियात बरतते हुए सरकार ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को ही 17 से 25 मार्च तक 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार की एडवायजरी को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ आंगनबाड़ियों, लाइब्रेरी, जिम और सभी स्वीमिंग पूल भी 31 मार्च तक बंद रखे जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा ने भी अपने कई संगठनात्मक कार्यक्रम टाल दिए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति तय किया है कि 17 मार्च के बाद स्थगित सदन की कार्यवाही 26 मार्च को सुबह 11 बजे से फिर शुरू हो गई। शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही चली। शनिवार, रविवार के अवकाश के बाद सोमवार, 16 मार्च को सदन की बैठक होगी और फिर इसे स्थगित कर दिया जाएगा। शेष|पेज 7
सरकार बोली- जितने भी संक्रमित निगरानी में, सभी खतरे से बाहर
कुल 81 संक्रमित हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। बहुत जल्द कई को छुट्टी दे दी जाएगी। कर्नाटक के जिस 76 वर्षीय मरीज की कोरोना से मौत हुई, उसे पहले से दमा था। इसलिए बचाना कठिन था। अभी चार हजार से ज्यादा लोग िनगरानी में हैं।’
- लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय
भास्कर एक्सपर्ट
प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य व कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी निलेश शाह ने वर्तमान स्थिति में भारत को हो रहे 4 फायदों पर बात की...
पहली बार: सेंसेक्स में 4714 अंकों की रिकवरी, 5,380 का उतार-चढ़ाव
बंद
निफ्टी 9955.20
365.05 (3.81%)
सुधार के कारण: {यूएस स्टॉक, डाउ फ्यूचर्स का 1000 अंक सुधरना। {एशियाई व यूराेपीय बाजारों का 5% चढ़ना। {सेबी-अारबीअाई का िरस्क मैनेजमेंट पर अाश्वासन देना। {कच्चे तेल में िगरावट जारी रहना।
1. कच्चे तेल से सबसे बड़ा फायदा: कच्चे तेल की कीमत 68 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 35 डॉलर पर आ गई हंै। इससे अब तक सरकार के 46 अरब डॉलर (3.4 लाख करोड़ रु.) बच चुके हैं। शेष|पेज 7
खराब माहौल में भी भारत के सिर्फ तेल में ही 3.4 लाख करोड़ रु. बचे
2008 के बाद लगा लोअर सर्किट, 3600 अंक गिरने के बाद 1325 अंक चढ़ा
भास्कर न्यूज | मुंबई . शेयर बाजार में शुक्रवार को दो बातें पहली बार हुईं। पहली-अभूतपूर्व रिकवरी, दूसरी- सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव। बाजार खुलते ही कोरोना के खौफ से सेंसेक्स 2,534 अंक तक गिरा। इसलिए 12 मिनट बाद ही लोअर
सर्किट लगाकर ट्रेडिंग रोक दी गई। 45 मिनट बाद फिर ट्रेडिंग शुरू होते ही 3600 अंक तक लुढ़क गया। शेष|पेज 7
विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित
रविवि रायपुर, बिलासपुर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी व अटल यूनिवर्सिटी की फर्स्ट ईयर, सेकेंड ईयर और पीजी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। फाइनल ईयर और पीजी फाइनल की परीक्षाएं तयशुदा टाइम टेबल पर आयोजित की जाएंगी। स्थगित परीक्षाओं की तारीख बाद में घोषित की जाएंगी।
1325.34(+4.04%)
34,103.48**
लोअर सर्किट
45 मिनट तक रहा**
29,388.97 निचला स्तर
34,000
33,000
32,000
31,000
30,000
29,000
इधर, बाजार की ऐतिहासिक चढ़ाई
31,214.13
बाजार खुला
उच्चतम स्तर
34,769.48**
पिछला बंद
32,778.14**
4.00 बजे
2.00 बजे
12.00 बजे
9.00 बजे
10.00 बजे