पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरटीई पोर्टल में नहीं दिख रहे स्कूल, आवेदन करने में बच्चों के पालक हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नि:शुल्क बाल अनिवार्य शिक्षा का अधिकार के तहत बीपीएल वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पोर्टल में आवेदन करने में लोग परेशान हो रहे हैं। लाेगों ने बताया कि उन्हें पोर्टल में स्कूल के नाम ही नहीं दिख रहे हैं। परेशान पालक नोडल अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। नोडल अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल है हम कुछ नहीं कर सकते। पहले चरण के लिए 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 30 मार्च को लाटरी होगी। जबकि शिक्षा विभाग के जिम्मेदार कह रहे हैं कि परेशानी तो नहीं होनी चाहिए, कई बार पालक गलत तरीके से आवेदन करते हैं। बता दें कि बीपीएल कार्डधारी पालकों के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने के लिए जिले के 592 निजी स्कूलों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत कोटा आरक्षित किया गया है। पिछले बार से इस बार कुछ कम सीटें रहेंगी। बीते वर्ष 11691 सीटें थीं। इसके लिए 7354 आवेदन आए थे। सिर्फ 3997 बच्चों को एडमिशन मिला था। इस बार 9 हजार से ज्यादा सीटें रहेंगी जो पिछले साल से कम हंै। स्कूलों की संख्या में भी कमी की गई है। पिछली बार 612 स्कूल थे, इस बार 592 निजी स्कूलों में बच्चों को प्रवेश मिलेगा। लेकिन इस बार किलोमीटर का दायरा बढ़ाया गया है। शिक्षा विभाग के जानकार बता रहे हैं कि अगर आपके घर से एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी स्कूल नहीं है तो आपके घर से सबसे नजदीक स्कूल चाहे वह 10 किमी दूर होगा आप उसमें प्रवेश ले सकते हैं। स्कूल प्रबंधन इसको लेकर कोई बहानेबाजी नहीं कर सकेगा। इसकी मॉनीटरिंग भी होगी।

नोडल अधिकारी करेंगे जांच

22 से 29 मार्च तक नोडल अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे। 30 मार्च को लॉटरी का आवंटन किया जाएगा। फिर दूसरे चरण के लिए एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक पंजीयन चलेगा। इसकी लॉटरी 22 अप्रैल को होगी। पंजीयन के लिए तीसरा चरण 23 अप्रैल से 6 मई तक चलेगा। 15 मई को इसकी लॉटरी होगी।चौथा और अंतिम चरण 16 से 30 मई तक चलेगा। 10 जून को लॉटरी का आवंटन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...