सिम्स व पीएचई की टीम ने लिए पानी के सैम्पल
बिलासपुर | रानीगांव में हर घर में सर्दी, खांसी, बुखार, कमजोरी तथा अन्य बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ने के बाद सोमवार को सिम्स व पीएचई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीम ने रानीगांव से पानी के लिए सैम्पल लिए हैं जिनकी जांच अब की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि पानी प्रदूषित हो सकता है इसीलिए इतनी संख्या में लोग बीमार हुए। रानीगांव में पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित थे। एकदम से 300 से अधिक लोगों के बीमार होने की बात पता चलते ही स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कैम्प लगवाया। सीएमएचओ डाॅ. प्रमोद महाजन ने बताया कि रानीगांव में
स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
बीमारों की संख्या भी घटकर 46 रह गई है। यह किसी प्रकार का संक्रमण नहीं था बल्कि अलग-अलग तरह की बीमारी से लोग पीड़ित थे इसलिए संख्या इतनी बढ़ गई।