पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिम्स: सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन मिलने की उम्मीद बढ़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | सिम्स में मरीजों के लिए लाई जाने वाली सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन मिलने का एक चरण और पूरा हो गया है। जिन कंपनियों ने इसके लिए टेंडर डाला है उनमें से सभी कंपनियों के दस्तावेज पूरे और सही पाए गए हैं। रायपुर के विशेषज्ञ पैनल ने भी निरीक्षण कर सभी कंपनियों को ओके सर्टिफिकेट दे दिया है। तकनीकी समिति द्वारा कंपनियों ने जो मॉडल पेश किए हैं उनका टेस्ट लेने के बाद यह यह सर्टिफिकेट दिया है। शनिवार तक सभी से दावा-आपत्ति मांगी गई है, जिससे बाद में कोई विवाद की स्थिति न बन सके। हालांकि सिम्स प्रबंधन यह बताने की स्थिति में नहीं है कि मशीनें कब तक आ जाएंगी।
खबरें और भी हैं...