धरने में वक्ताओं ने कहा- हवाई सेवा महानगरों तक चलाई जानी चाहिए
बिलासपुर | हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के चलाए जा रहे अखंड धरना आंदोलन में 136वें दिन आयोजन समिति के सदस्य धरने पर बैठे। इसमें वक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा विभिन्न महानगरों तक चलाई जानी चाहिए। समिति ने सभी संगठनों से कहा है कि 29 मार्च को समिति की मानव शृंखला गांधी चौक से नेहरू प्रतिमा तक बनाई जाएगी। होली के दो दिन त्योहार होने के बाद भी धरना आंदोलन में समिति के सदस्य धरने पर बैठेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद 20 सालों से किसी भी सरकार ने हवाई सुविधाएं की सुध नहीं ली है बल्कि जनता ने अपनी हक की लड़ाई लड़कर अपना अधिकार प्राप्त किया है। समिति ने चेतावनी देते हुए हवाई सेवा पर सांसद को इस्तीफा देकर जन संघर्ष मंच पर आने का आग्रह किया। धरने में प्रमुख रूप से राकेश शर्मा, देवेंद्र सिंह बाटू, महेश दुबे, बद्री यादव,मनोज श्रीवास, मनोज तिवारी समेत आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।