नेवसा में छात्र और ग्रामीणों ने मिलकर की हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत
आिदवासी विभाग के तहत संचालित हो रहे छात्रावास में छात्रवृत्ति में हॉस्टल अधीक्षक के द्वारा आर्थिक गड़बड़ी करने की शिकायत हुई है। ग्रामीण और छात्रों ने मिलकर अधीक्षक पर आरोप लगाए हैं कि वे हर महीने 20 से 30 छात्रों के पैसे गबन कर रहे हैं। उन्होंने पहले इसकी शिकायत आदिवासी विकास विभाग से की। फिर उन्होंने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी है। मामले में जांच अधिकारी के तौर पर कोटा एसडीएम आनंद स्वरूप तिवारी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने अभी मामले की जांच शुरू की है। छात्र और ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं कि उनका हॉस्टल 50 सीट का है। यहां कोई आठ से 10 बच्चे ही रह रहे हैं। जबकि छात्रवृत्ति बड़े ज्यादा छात्रों के नाम पर आ रही है। इसलिए उन्होंने हॉस्टल अधीक्षक की मनमानी और मामले की जांच की बात लिखकर अधिकारियों से आग्रह किया है कि जांच सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले आदिवासी विकास विभाग कुछ कहने से बच रहा है। जबकि कोटा एसडीएम तिवारी ने जल्द ही मामले की जांच करने की बात कही है।
छात्र और ग्रामीणों की शिकायत।
मैं जल्द इसकी जांच शुरू कराता हूं
कोटा के नेवसा हॉस्टल में छात्रवृत्ति के पैसों में गड़बड़ी की शिकायत आई है। मुझे ही इसके जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मैं जल्द ही इस मामले में जांच शुरू करूंगा। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई होगी। -आनंद स्वरूप तिवारी, एसडीएम कोटा