टेनिस बाॅल क्रिकेट टीम यूपी जाएगी
भारतीय टेनिस बाॅल क्रिकेट संघ द्वारा उत्तरप्रदेश के बरेली में 30वीं सीनियर टेनिस बाॅल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष दोनों ही टीम हिस्सा लेगी। छत्तीसगढ़ की टीम का गठन करने के लिए खिलाड़ियों का ट्रॉयल भिलाई में आयोजित किया गया था। जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रॉयल लिया गया। राज्यभर से आए खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य की टीम का गठन किया गया है। चैंपियनशिप का आयोजन 19मार्च से 22 मार्च तक बरेली में किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष दोनों ही टीम हिस्सा लेगी।
ट्रॉयल में पुरुष वर्ग में 38 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
30वीं सीनियर टेनिस बॉल क्रिकेट सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया उत्तरप्रदेश के बरेली में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की टीम का गठन करने पुरुष खिलाड़ियों का ट्रॉयल सेक्टर-1 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में लिया गया। बिलासपुर, दुर्ग, बालोद, मुंगेली, भिलाई, राजनांदगांव के 38 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम के चयनकर्ता गोपालराव चयनकर्ता थे। इस अवसर पर राधेश्याम, जय प्रकाश और सचिव आजाद अहमद खान मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा।
19 मार्च से उत्तरप्रदेश के बरेली में होगा मुकाबला
भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा 30वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन 19मार्च से 22 मार्च तक बरेली में किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की महिला और पुरुष दोनों ही टीम हिस्सा लेगी। सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आधार पर राज्य की टीम का गठन किया जाएगा। चयनित टीम उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।