पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

11 साल के बच्चे ने बताया- मम्मी को पापा दौड़ाकर चापड़ से मारते रहे, कोई अंकल बचाने नहीं आए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
“ पिता जी मां को लेने आए थे, वह जाना नहीं चाहती थी। गाली गलौज, मारपीट करते थे। रास्ते में मां को फिर से गालियां देने लगे। उसने मना की तो पिता जी गुस्से में आ गए और मारपीट शुरू कर दी। वे अपने साथ चापड़ लेकर आए थे। उससे मम्मी को दौड़ा-दौड़ाकर मारने लगे। आसपास बहुत सारे अंकल खड़े थे पर किसी ने आकर नहीं बचाया। मुझे भी दौड़ाए तो मैं भागकर अस्पताल में चला गया और छिप गया।”

मगरपारा चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े युवक ने अपनी प|ी की सरेराह धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसने अपने 11 साल के बेटे को भी मारने के लिए दौड़ाया पर वह भाग निकला। घटना बुधवार को शाम करीब 4 बजे की है। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बीजा निवासी गोदावरी खूंटे 30 वर्ष पति से विवाद होने के कारण चार माह पहले मायके कोरबा दर्री चली गई थी। वहां से 11 साल के बेटे के साथ बिलासपुर आकर सिरगिट्टी में किराए से मकान लेकर रहने लगी। मगरपारा स्थित एक निजी अस्पताल में वह काम करती थी। रोज की तरह वह बुधवार को यहां अपने बेटे के साथ आई थी। दोपहर को उसका पति हरिश्चंद्र किम्स पहुंचा और घर चलने के लिए जिद करने लगा। महिला ने मना किया। पति-प|ी व उनका बेटा तीनों अस्पताल से निकले। बातचीत करते मगरपारा चौक की ओर आ रहे थे। रास्ते में पति-प|ी के बीच विवाद बढ़ गया और पति ने अपने साथ छिपाकर लाया धारदार हथियार चापड़ निकाल लिया और प|ी पर हमला कर दिया। वह बचने के लिए इधर उधर भागती रही। पति उसे दौड़ा-दौड़ा कर मारता रहा। उसने सिर व शरीर में अन्य हिस्सों में वार किया। महिला के सिर व बदन से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसने बेटे को मारने दौड़ाया वह मगरपारा चौक की ओर भाग निकला। वारदात को अंजाम देने के बाद हरिश्चंद्र फरार हो गया। पुलिस पहुंची और गोदावरी को लेकर सिम्स आई। यहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चरित्र संदेह पर दिया वारदात को अंजाम

बीजा के लोगों के अनुसार हरिश्चंद्र अपनी प|ी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी के कारण प|ी उससे अलग होकर रहने लगी थी। होली के दिन पति को उसकी याद आ रही थी। वह नशे में कई बार उसका नाम लेता रहा। गांव से वह लेने के लिए आया था पर उसे अंदेशा था कि वह नहीं जाएगी। इसलिए वह हथियार छिपाकर अपने साथ लाया था।

चौक से मंगला की ओर फिर वहां से गायब

युवक मगरपारा चौक से मंगला की ओर भागा। इस बात का पता उसके मोबाइल फोन के लोकेशन से हुई। वह बार-बार अपना मोबाइल बंद चालू कर रहा है। इससे उसका पीछा करते पुलिस को नहीं बन रहा है। एक टीम उसके गांव में घेराबंदी कर बैठी हुई है।

मैं डर के मारे अस्पताल में जाकर छिप गया था- पिंटू

दोपहर 3:45 बजे
मगरपारा चौक पर हत्या


(वीडियो भास्कर के पास मौजूद)

सीसीटीवी में सबकुछ कैद

युवक ने अपनी प|ी को किसी तरह मारा यह घटनास्थल के पास एक लैब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने फुटेज को जब्त कर लिया है।

बच्चे से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।

सीसीटीवी में दिखा- भरे चौराहे पर वारदात, डरकर भागे लोग

_photocaption_पहले बाल पकड़कर पीठ पर हमला किया। महिला बचने आॅटो की ओर भागी, जाकर बैठ गई। खींचकर सड़क पर लाया और चापड़ से गोद डाला *photocaption*
खबरें और भी हैं...