दंपती ने किरारी स्कूल को तीस हजार दान दिया
बिलासपुर | मस्तूरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला किरारी के संबंध में दैनिक भास्कर में छपी खबर को पढ़कर मुंबई से आए एक दंपती ने स्कूल को 30 हजार का दान दिया। स्कूल की शिक्षा ज्योति पांडेय ने शाला में सर्व सुविधा जुटाने के लिए अपने आभूषण भी बेच दिए थे। बच्चों को सभी सुविधाएं मिले ऐसी शाला बनाने वाली शिक्षिका ज्योति पांडेय के बारे में समाचार पढ़ने के बाद मुंबई से आए मनीष जैन व रश्मि जैन ने शिक्षिका से मिलने और उनकी मेहनत को देखने शाला पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी तरफ से शाला को 10 हजार रुपए नगद और 20 हजार रुपए का चेक शाला कार्यों के लिए उपहार स्वरूप भेंट किया।