पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घायल युवक की संस्था ने किया सहयोग, जान बची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर | होली की सुबह करीब 12 बजे एक नई पहल के साथी संगम सोनी को मैसेज आया कि एक रोगी जांजगीर चांपा निवासी सुनील केवट सिम्स में भर्ती हुआ है। उसके सिर में गंभीर चोट है। इस मरीज का बिलासपुर में इलाज संभव नहीं है। सिम्स से रायपुर रेफर करना पड़ेगा। उनके साथ उनकी प|ी हैं। उनके पास एम्बुलेंस के लिए पैसे भी नहीं है। संगम सोनी अपने साथी हेमंत अग्रवाल के साथ सिम्स पहुंचे, तो देखा कि मरीज जीवन-मृत्यु से जूझ रहा था। स्थिति को देखते हुए एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी, विष्णु अग्रवाल, मनोज सरवानी व ममता अग्रवाल के सहयोग से दोपहर करीब 2.30 बजे मरीज को प्राइवेट एम्बुलेंस द्वारा रायपुर एम्स रवाना किया गया। एम्स पहुंचते ही स्वास्थ्य सेवाओं के अग्रणी संगठन सुमित फाउंडेशन के साथी शैलेन्द्र व जीवन दीप के रविन्द्र सिंह क्षत्री ने मरीज को एडमिट कराकर चेकअप के प्रयास शुरू कर दिए। सीटी स्कैन के बाद होली के दिन ही रात के करीब 10 बजे मरीज का आपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
खबरें और भी हैं...